पखवाड़े 1 से 15 नवम्बर 2023, के 'दिन-पर्व-व्रत आदि'
पखवाड़े 1 से 15 नवम्बर 2023, के 'दिन-पर्व-व्रत आदि' 1 नवम्बर: बुधवार : करवा चौथ व्रत, संकष्टी संकट नाशक श्री गणेश चतुर्थी व्रत, चंद्रमा रात्रि 8.15 मिनट पर उदय होगा, करक चतुर्थी व्रत, दशरथ चतुर्थी, पंजाब दिवस, हरियाणा दिवस; 3 नवम्बर: शुक्रवार : स्कंद षष्ठी व्रत, कोकिला षष्ठी; 4: शनिवार: अहोई अष्टमी व्रत (सप्तमी तिथि में); 5 नवम्बर: रविवार : श्री राधाष्टमी, अहोई अष्टमी व्रत, मासिक काल अष्टमी व्रत ; 6 नवम्बर: सोमवार : श्री गुरु हरि राय साहिब जी का ज्योति जोत समाए दिवस; 9 नवम्बर: वीरवार: रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी, गोपूजा, गोधूलि, कौमुदि पूजा महोत्सव प्रारंभ, आकाश दीपदान; 10 नवम्बर: शुक्रवार: प्रदोष व्रत, शिव त्रयोदशी व्रत, धन त्रयोदशी पर्व, दोपहर 12 बज कर 36 मिनट के बाद यमप्रीत्यर्थ दीपदान (सायं समय यम के लिए घर के बाहर दीपदान); 11 नवम्बर: शनिवार : श्री राम जी के भक्त श्री हनुमान जी का जन्म दिन उत्सव (उत्तरी भारत), श्री धनवंतरी जी की जयंती, धन तेरस, धनत्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, श्री संगमेश्वर महादेव अरुणाय पिहोवा (हरियाण...