पितरों को समर्पित है अमावस
पितरों को समर्पित है अमावस
● अमावस्या हर महीने आती है। अमावस्या तिथि पितरों की मानी गई है, इसलिए इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण करने का विधान है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष में कमी आ सकती है। जानिए इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
● अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं।
● पीपल में पितरों का वास माना गया है। अमावस्या तिथि पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
● इस दिन ब्राह्मण की भीजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि हों दान करें।
● अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।
● चावल के आटे से 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें।
● गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें।
● कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।
साभार
Comments
Post a Comment