धनतेरस
धनतेरस पूजा, मुहूर्त व खरीदारी ? धनतेरस हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के बारे में मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसीलिए इसे धन्वंतरि जयंती के नाम भी जाना जाता है। धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त इस बार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 10 नवम्बर सुबह 11:41pm से लगेगी जो 11 नवम्बर 1:13 pm तक रहेगी। विभिन्न ज्योतिषियों ने स्थापित प्रथाओं के आधार पर धनतेरस 2023 पूजा के लिए मुहूर्त समय की भविष्यवाणी की है । यह 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगा और उस दिन शाम 7:43 बजे तक जारी रहेगा। यह त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के तेरहवें दिन - त्रयोदशी तिथि पर पड़ता है। धनतेरस पूजा मुहूर्त धनतेरस का मुहूर्त सात घंटे से अधिक समय तक रहेगा, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, पूजा का समय शाम 5.47 बजे शुरू होने और 7.43 बजे (लगभग दो घंटे) तक जारी रहने का अनुमान है। प्रदोष काल:- सूर्यास्त के बाद के 2 घण्टे 24 की अवधि को प्रदोषकाल के नाम से जाना जाता है. प्रदोषकाल में दीपदान व लक्ष्मी पूजन क...