इस बार की होली कुछ अजीब सी है।

इस बार की होली 
कुछ अजीब सी है।
खेलना तो चाहता हूं 
परंतु हाथ नहीं बढ़ते

पिछले कुछ वर्षों से 
जो साथ थे हमारे 
आज उनकी कमी 
कुछ अखरती सी है।

उनका दौड़ कर आना 
हाथ मिलाना 
या दूर से ही हाथ हिला करने वाले 
अभिवादन की कमी अखरती सी है।

आज वह हमारे बीच 
उपस्थित नहीं है
यह बात मेरे जहन 
से कचोटती सी है

Comments

Popular posts from this blog

पागल बाबा मंदिर वृंदावन

वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण

उज्जैन के भगवान मंगलनाथ